फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police caught the thief within 24 hours, goods also recovered

Sonebhadra News: 24 घंटे में पुलिस ने चोर को दबोचा, सामान भी बरामद

Sat, 25 May 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police caught the thief within 24 hours, goods also recovered
अनपरा पुलिस ने शनिवार को 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा व चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात काशीमोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी हुई थी। दुकान मालिक दिनेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि चोरों ने छत का शीट तोड़कर दुकान का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में पुलिस टीम लग गई थी।

सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान की गई। शनिवार की सुबह डिबुलगंज के एचएससीएल काॅलोनी मोड़ के पास रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह व मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार ने एक चोर को दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस, 28 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, ईयरफोन बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ में युवक ने अपना नाम शशि मद्धेशिया उर्फ दीपू निवासी एचएससीएल काॅलोनी डिबुलगंज बताया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यालालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed