{"_id":"64ce95e472790ee72008ac1c","slug":"pm-will-lay-foundation-stone-of-development-works-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1897-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अमृत भारत स्टेशन पर आज पीएम करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अमृत भारत स्टेशन पर आज पीएम करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। धनबाद मंडल से शनिवार को रेणुकूट आए वरिष्ठ मंडल अभियंता पीके आलोक ने अमृत भारत योजना के तहत यहां रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेणुकूट रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है। यहां यात्रियों को आगामी एक वर्ष के अंदर सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर नए कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर रविवार को होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया। इस मौके पर रामसुंदर निषाद, राकेश मेहता, राकेश पांडेय, प्रभाकर गिरी, राम जायसवाल, अभय आदि मौजूद रहे।
एडीआरएम ने लिया चोपन स्टेशन पर तैयारियों का जायजा
चोपन। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में रेलवे के अधिकारी जोर-शोर से जुटे हैं। शनिवार को रेलवे के एडीआरएम विनीत कुमार ने चोपन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कमियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर निकास व प्रवेश द्वार अलग-अलग, स्टेशन के बाहर वाहन खड़ा करने के लिए बेहतर पोर्च, भवन का सुंदरीकरण, संपर्क मार्ग का निर्माण, अत्याधुनिक शौचालय, प्लेटफार्म का शेड नए सिरे से अत्याधुनिक बनाने समेत अन्य कार्य भी होने हैं। इसमें 30.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाना है। इस कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। बड़ा सा मंच तैयार किया गया है। उसके सामने बड़ा पंडाल भी बनाया जा रहा है। पंडाल में मौजूद लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी रेलवे स्टेशन पर चल रही तैयारियों का हाल जाना। इस मौके पर सीनियर डिविजन मयंक अग्रवाल, एटीएम तौसीफ उल्ला, ईसीआरकेयू के सचिव उमेश सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।