फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patients should not be prescribed outside medicines

मरीजों को न लिखी जाए बाहर की दवाएं

Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Patients should not be prescribed outside medicines
दुद्धी सीएचसी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह। संवाद - फोटो : SONBHADRA
डीएम चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को सीएचसी दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। हिदायत दी कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें डॉ. मनोज इक्का, डॉ. आलोक सिंह उपस्थित नहीं थे। चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों के आकस्मिक अवकाश पर होने की जानकारी दी। सीएचसी में उपस्थित मरीजों की पर्चियां देखीं तो कई मरीजों को वह दवा लिखी गई थी जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएं। स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में सभी दवाएं उपलब्ध रखें। डीएम ने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई रखने के साथ ही मरीजों की देखभाल करने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चिकित्सा अधीक्षक शाह आलम सिद्दीकी ने स्टाफ नर्स की संख्या कम होने और बिल्डिंग मरम्मत की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed