फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic among villagers due to leopard sighting

तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to leopard sighting
तहसील क्षेत्र के सुदूर पश्चिम घुवास गांव के पास वन क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। कुछ युवकों ने इसकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा की है। इससे लोग सहमे हुए हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों की सूचना के आधार विभागीय टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में है। बीते दो दिन से उसकी सक्रियता बढ़ गई है। घुवास निवासी दिनेश यादव ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने चचेरे भाई मनोज के साथ खेत पर गया था। वहां से लौटने के दौरान घुवास के तीन किलोमीटर दक्षिण सपनिया गांव में तेंदुआ दिखा। तेंदुआ एक पेड़ के नीचे इधर उधर टहल रहा था। उसके पास से एक कुत्ता गुजरता है लेकिन तेंदुए ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। दिनेश के मुताबिक तेंदुआ दोनों आंखों से अंधा है। करीब 20 मीटर दूर से जूम कर उसने वीडियो बनाया, जिसमें तेंदुए की आंखें बाहर की तरफ निकली थीं और बड़ी दिखाई दे रही थी। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सूरजु प्रसाद ने बताया कि घुवास गांव के पास सपनिया टोला व बसनिया के जंगली क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना उन्हें मिली है। विभागीय टीम को गांव में भेजा गया है। तेंदुए की पुष्टि होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि रात में घरों में रहें और दरवाजे बंद रखें। जंगल और उसके आसपास जाने से बचें। अगर जंगल या जंगल के रास्ते जाना आवश्यक हो तो हमेशा समूह में ही जाएं। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed