फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayats doing good work will be rewarded

अच्छा कार्य करने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayats doing good work will be rewarded
सीडीओ सौरभ गंगवार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नाना जी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत पुरस्कार प्रदान किए जाने के संबंध में बैठक की। शासन से निर्धारित मानकों पर पंचायत का चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पंचायतों को ऐसी शक्तियां और अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिससे वे स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई के रूप में विकसित हो सकें। सहभागी नियोजन और योजनाओं का क्रियान्वयन कर पंचायतों में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास की गति को नए आयाम प्रदान कर सकें। उन्होंने बताया कि योजना का प्रभावी प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि सभी पंचायतें सभी विषयों की प्रश्नावली में आवेदन करें। जिला स्तर से तीन सर्वोत्कृष्ट क्षेत्र पंचायतों को विभिन्न मानकों पर मूल्यांकित करते हुए पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय समिति को अग्रसारित करें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक होने पर जनपद स्तरीय समिति से इतर जिला स्तर के अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मियों के कई दल बनाते हुए सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थलीय सत्यापन के बाद प्रत्येक विषयवार सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली तीन ग्राम पंचायतों को जनपद स्तरीय समिति को अग्रसारित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों को समिति की ओर से निर्धारित प्रारूप पर नामांकन के लिए राज्य समिति को अग्रसारित किया जाएगा। बैठक में डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed