फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy was purchased on the last day at all the purchasing centres in the district.

Sonebhadra News: आखिरी दिन जिले के सभी क्रय केंद्रों पर हुई धान खरीद

Sat, 28 Feb 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Paddy was purchased on the last day at all the purchasing centres in the district.
रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल कॉलोनी ​स्थित क्रय केंद्र पर धान तौल करते श्रमिक। संवाद
सोनभद्र। धान खरीद के लिए जिले में खोले गए सभी 84 केंद्रों पर शनिवार को धान खरीद हुई। आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचें थे। हालांंकि क्रय केंद्रों पर कुछ किसानों की धान खरीद नहीं हो सकी। इससे उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ा। धान खरीद का समय नहीं बढ़ने की वजह से किसान धान लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिले में गत वर्ष नवंबर माह में धान खरीद शुरू हुआ। लक्ष्य पूरा होने तथा पोर्टल बंद होने की वजह से बीच कुछ दिनों तक दो बार धान खरीद बंद रहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित कुमार चौधरी का कहना है कि जिले में शुक्रवार तक 12 लाख 44 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। शनिवार को क्रय केंद्रों पर हुई खरीद का आंकड़ा रविवार को आएगा, इससे धान खरीद का आंकड़ा भी बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि जिले में 12 लाख क्विंटल ही धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक धान खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


धान तौल कराने के लिए परेशान रहे किसान
केकराही। करमा ब्लॉक के कुछ केंद्रों पर पूर्ण रूप से किसानों का धान की खरीद नहीं सका है। जिसे लेकर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र के जवाही केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को पोर्टल नहीं खुल पा रहा है। क्षेत्र में खोले गए क्रय केंद्र केकराही, पापी, भरूहा, जवाही में माह नवंबर से जनवरी तक के बीच शुरू में तो लगातार तेजी से खरीद चली। मगर फरवरी में कभी-कभी कुछ दिनों से पोर्टल बंद होने की सूचना मिलने लगी, जिससे अंगूठा का निशान किसानों का नहीं लग पा रहा है। क्रय केंद्रों पर धान तौल कराने के लिए शनिवार को भी किसान परेशान रहे। बड़ी संख्या में किसानों का आखिरी दिन भी धान तौल व अंगूठा नहीं लग सका। केंद्र प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आखिरी दिन भी पोर्टल नहीं चल पा रहा है। इससे परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed