Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy procurement to begin today, target 1.70 lakh quintals

Sonebhadra News: आज से शुरू होगी धान खरीद, 1.70 लाख क्विंटल लक्ष्य

Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin today, target 1.70 lakh quintals
जिले में संचालित क्रय केंद्रों पर सोमवार से धान खरीद दोबारा शुरू होगी। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। धान खरीद के लिए 1.70 लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से 7.30 लाख क्विंटल खरीद किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। ऐसे में मांग के अनुरूप लक्ष्य नहीं बढ़ाए जाने से सभी किसानों से धान खरीद कर पाना मुश्किल होगा। हालांकि अभी लक्ष्य बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए जिले में 84 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद के बीच 14 जनवरी को लक्ष्य के अनुसार 10 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद कर लिए जाने का हवाला देते हुए क्रय केेंद्रों पर तौल बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराए 27 हजार किसानों में से अभी 16 हजार किसानों का ही धान खरीद हुआ है। अभी करीब 11 हजार पंजीकरण कराए किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। क्रय केंद्रों पर कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान अचानक से खरीद बंद कर दिए जाने के बाद से परेशान हो गए।
धान खरीद बंद किए जाने के विरोध में किसान संगठनों के साथ ही राजनैतिक पार्टियां सड़क पर उतर गई और लक्ष्य बढ़ाते हुए सभी किसानों से धान खरीद सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।

साथ ही धान खरीद में गडबड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिला प्रशासन की तरफ से 7 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। मगर शासन की तरफ से एक लाख 70 हजार क्विंटल (17 हजार एमटी) ही धान खरीद किए जाने का लक्ष्य बढ़ाया गया है। 19 जनवरी से क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed