फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Oxygen plant's motor burned, production stalled

ऑक्सीजन प्लांट का 180 एचपी का मोटर जला

Mon, 10 May 2021 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant's motor burned, production stalled
दुद्धी। करहिया ऑक्सीजन प्लांट में लगा 180 हॉर्स पावर का मोटर सोमवार को जल गया। अचानक मोटर जलने से ऑक्सीजन उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप है। मोटर जलने से ऑक्सीजन प्लांट में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन प्लांट का मोटर जलने की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी रमेश कुमार करहिया ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट उत्पादन से जुड़े अधिकारियों और प्लांट के इंजीनियरों से इस बाबत विस्तृत जानकारी हासिल किया। ऑक्सीजन प्लांट में मौजूद तकनीकी इंजीनियरों से मुलाकात कर ऑक्सीजन प्लांट के मोटर दृष्टि लिए जाने का कवायद शुरू की है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में लगा मोटर जलने के चलते ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। इंजीनियरों ने और बताया कि मोटर हिंडाल्को एनसीएल से तत्काल व्यवस्था कर मंगाई जाए जिससे ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू किया जा सके। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट में मोटर लगाने की तैयारियां तेज कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार की रात में या मंगलवार की सुबह से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो जाएगा। उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि करहिया ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 300 से 350 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन हो रहा था। जिले के अलावा अन्य जिलों को यहां से ऑक्सीजन आपूर्ति मांग के अनुसार किया जा रहा था। उप जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि सोमवार की देर शाम या फिर मंगलवार को सुबह से प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए इंजीनियरों की टीम ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रही है और प्रशासनिक अधिकारी भी हर दृष्टि पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed