फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Option of buying an oximeter and a dharmal scanner

ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से संबंधित जुटाई जा रही पत्रावली

Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Option of buying an oximeter and a dharmal scanner
सोनभद्र। जनपद में ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्कैनर की खरीद में अधिकार क्षेत्र से परे जाकर वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देने के आरोप में एडीपीआरओ धनंजय जायसवाल के निलंबन के बाद पंचायती राज विभाग में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग से जुड़े कई कर्मचारी क्रय ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से जुड़े कागजातों को एकत्र करने में जुटे रहे। उन्हें प्रकरण में एसआईटी जांच का भय सता रहा है।
विज्ञापन

निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह ने एडीपीआरओ धनंजय को निलंबित कर आरोपों की जांच के लिए मंडलीय उप निदेशक प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया है। उप निदेशक की रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों में ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की खरीद अलग-अलग दरों पर किए जाने का आरोप है। यह भी आरोप है कि राजपत्रित अधिकारी न होते हुए भी अधिकार क्षेत्र से परे जाकर तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ धनंजय ने ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की खरीद के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी। रिपोर्ट में की गई संस्तुति के आधार एडीपीआरओ के पद पर तैनात तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन की अवधि में उप निदेशक पंचायत विंध्य मंडल मिर्जापुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबित हो चुके एडीपीआरओ के दबाव में आकर ग्राम प्रधानों से भुगतान कराने वालों की नींद उड़ गई है। उनको खुद के खिलाफ कार्रवाई होने का भय सताने लगा है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को डीपीआरओ कार्यालय और कई ब्लॉकों पर ग्राम पंचायतों में क्रय किए गए ऑक्सीमीटर और स्कैनर से संबंधित पत्रावलियों को दुरुस्त किया जा रहा था ताकि कोई अधिकारी संबंधित प्रकरण से जुड़ी पत्रावलियों को मांगें तो दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed