फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One died and two were referred in a collision between two bikes

Sonebhadra News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो रेफर

Sun, 11 May 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
One died and two were referred in a collision between two bikes
अनपरा। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करहैंया में रविवार की सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैरपान निवासी चिंतामणी यादव (40) सुबह अनपरा बाजार दूध बांटकर घर लौट रहा था। उसी समय विंढमगंज थाना क्षेत्र के कचनरवा निवासी बाइक सवार हरिदास यादव (22) एवं सूका (10) पुत्र सुरेंद्र कचनवरा से काशीमोड़ स्थित बाइक एजेंसी पर आ रहे थे। करहैंया में
विज्ञापन

हरिदास ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही चिंतामणी यादव की बाइक से टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गिर गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने चिंतामणी यादव को मृत घोषित कर दिया। हरिदास और सूका का पैर फ्रैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिंतामणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चितामणी यादव हिंडाल्को रेणुसागर में ठेकेदार के यहां नौकरी करता था। साथ ही दूध का काम भी करता था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सुनील यादव (17) और छोटा आजाद यादव है। चिंतामणी की मौत के बाद घर में मातम है। पत्नी और मां बेहाल हैं।

घायल हरिदास की एक जून को है शादी
घायल हरिदास यादव की एक जून को शादी है। ससुराल वालों की ओर से उसे एक माह पूर्व बाइक दी गई थी। उसी की सर्विसिंग कराने के लिए वह कचनवरा से अनपरा के काशीमेाड़ स्थित एजेंसी पर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed