{"_id":"e07b1338bf37d6c04a982a90e5c4af9c","slug":"one-complainant-did-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी शिकायतकर्ता नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी शिकायतकर्ता नहीं आया
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
चोपन थाने में शनिवार को डीएम जीएस प्रियदर्शी एवं पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा थाने में फरियादियों का इंतजार करते रहे। काफी इंतजार के बाद एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। डीएम ने मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को समन्वय के साथ नागरिकों के समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्या से कहा कि वे थाना परिसर में पड़े हुए पुराने जर्जर, मुकदमाती सामानों आदि को न्यायालय से अनुमति प्रदान कर निस्तारण की कार्यवाही करें।
समाधान दिवस के रजिस्टर का भी जायजा लिया। शहर कोतवाली में कोतवाल अबरार अहमद ने दस में से दो मामलों का निस्तारण मौके पर कराया। करमा प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष केडी यादव के समक्ष दो प्रकरण आया था उनका समाधान करा दिया गया।