फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One arrested for killing woman in superstition in Sonbhadra

सोनभद्र में अंधविश्वास में महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 04:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
One arrested for killing woman in superstition in Sonbhadra
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में शनिवार को भूतप्रेत के चक्कर में तेतरी देवी 45 को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। रविवार को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बभनगवा गांव में अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से किरहुलिया गांव निवासी तेतरी देवी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तेतरी देवी ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पूर्व तेतरी अपने भाई रामदुलारे मौर्या के घर गई थी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर मृतका के भाई रामदुलारे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय के मुताबिक पूछताछ करने पर हत्यारोपी का कहना था कि उसको शक था कि तेतरी ने उसके परिवार के लोगों पर भूतप्रेत कर दी है। इस नाते वह सपरिवार परेशान रहता है और उसने तेतरी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया आरोपी की निशानदेही पर महिला की हत्या में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed