{"_id":"66afdb8f6b0a1d3326012bd4","slug":"obras-registry-office-will-open-in-the-old-treasury-building-in-chopan-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116321-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोपन में ट्रेजरी के पुराने भवन में खुलेगा ओबरा का रजिस्ट्री कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोपन में ट्रेजरी के पुराने भवन में खुलेगा ओबरा का रजिस्ट्री कार्यालय
विज्ञापन
ओबरा तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। विभागीय मंत्री के निर्देश पर चोपन में स्थित पुराने ट्रेजरी कार्यालय को रजिस्ट्री दफ्तर में तब्दील किया जा रहा है। ट्रेजरी कार्यालय लंबे समय से बंद पड़ा था।
जगह आवंटन होने के बाद उसकी सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य कार्य कराया जा रहा है। आगामी सप्ताह में इसका उद्घाटन होने की संभावना जताई जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से ओबरा के लोगों को रॉबर्ट्सगंज नहीं आना पड़ेगा।
करीब चार साल पहले ओबरा तहसील का सृजन हुआ था। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय कार्यालय स्थापित करते हुए उनका संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय अब तक नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
ओबरा तहसील के रहवासियों को जमीन की खरीदी बिक्री, वसीयत, दान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए रॉबर्ट्सगंज तहसील आना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी, समय और धन का भी नुकसान होता था। लंबे समय से यहां नए रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना की मांग उठ रही थी। करीब छह माह पहले इसकी मंजूरी मिली थी।
पिछले दिनों जिले में आए स्टांप पंजीयन मंत्री व जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने शीघ्र ही कार्यालय उद्घाटन का आश्वासन दिया था। इसके बाद से जिला प्रशासन नया कार्यालय खोलने की प्रक्रिया में जुट गया है।
कार्यालय के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन में स्थित पुराने ट्रेजरी दफ्तर को चिह्नित किया गया है। यह दफ्तर लंबे समय से बंद पड़ा है। अब इसकी साफ-सफाई व रंग-रोगन, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था में जिम्मेदार लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र का समापन होने के बाद ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।