फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra police station is the defaulter of 6.94 crores

6.94 करोड़ का बकायेदार है ओबरा थाना

Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Obra police station is the defaulter of 6.94 crores
नगर क्षेत्र में संचालित सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। अकेले सिर्फ ओबरा थाने पर 6.94 करोड़ से अधिक का बिल बाकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बकाया वसूली को लेकर उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद बिजली विभाग ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। कॉलोनी विद्युत अनुरक्षण खंड ने ओबरा थाना, नगर पंचायत प्रशासन, सिंचाई विभाग, प्रसार भारती, वन विभाग आदि को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बकाया बिल को 15 दिनों के अंदर जमा करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। सहायक अभियंता राजस्व कॉलोनी विद्युत अनुरक्षण खंड रोहित गुप्ता ने बताया कि बकाया न देने पर विभागों की बिजली काटी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed