{"_id":"60bfad878ebc3e40c706b942","slug":"now-you-will-not-have-to-wait-for-the-rtpcr-reports-sonbhadra-news-vns593768040","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरटीपीसीआर की रिपोर्टं के लिए नही करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरटीपीसीआर की रिपोर्टं के लिए नही करना होगा इंतजार
विज्ञापन
जनपदवसियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आरटीपीसीआर से कोरोना के लक्षण युक्त मरीजों के होने वाली जांच की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास से लोढ़ी स्थित कोविड हॉस्पिटल एल-2 में ही आरटीपीसीआर की जांच करने के लिए लैब बनकर तैयार हो चुका है। वैज्ञानिक की तैनाती होते ही आरटीपीसीआर से जांच शुरु हो जायेगा और 24 घन्टे के भीतर रिपोर्ट भी उपलब्ध हो जाएगी।
जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर सबसे अधिक देखने को मिला। ं स्वस्थ्य विभाग की ओर से गांव और कस्बों में इलाज और जांच के लिए 68 रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। रैपिड रिस्पांस टीमों में लैब टैक्रिशयन, सीएचओ समेत अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तक आरटीपीसीआर के अब तक 236919 सैंपल लिए गए है, जिसके सापेक्ष 235491 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच में 9508 धनात्मक मामले आये है। वहीं रैपिड एंटीजन से 290438 लोगों का सैपल लिया गया, सभी की रिपोर्ट आ चुकी है। जांच 4277 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। टू नॉट से 1453 लोगों की जांच हुई है और सभी की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कोरोना से करीब 255 लोग दम तोड़ चुके है। अधिकतर रैपिड एंटीजन किट से जांच होती है, जबकि आरटीपीसीआर से जांच विश्वसनीय मानी जाती है। लेकिन अब तक आरटीपीसीआर जांच जिले में नहीं होती है। इस जांच के लिए नमूना लेकर बीएचयू स्थित लैब भेजा जाता है। जहाँ से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। हालांकि जल्द ही जिले में कोरोना की अंतिम जांच होने लगेगी। आरटीपीसीआर जाँच के लिए कोविड हॉस्पिटल एल.2 में लैब बन कर तैयार हो चुका है, इसमें मशीन और अन्य संसाधन भी स्थापित किये जा चुके हैं। पैरामेडिकल स्टॉप, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट सहायिकी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति भी हो चुकी है। सिर्फ शासन स्तर से एक वैज्ञानिक की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति होते ही आरटीपीसीआर लैब चालू हो जाएगा।
जिले में आरटीपीसीआर जाँच के लिए कोविड हॉस्पिटल एल.2 में बने लैब में मशीन और अन्य संसाधन स्थापित किये जा चुके हैं। पैरामेडिकल स्टॉप, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट सहायिकी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति हो चुकी है। सिर्फ शासन स्तर से एक वैज्ञानिक की नियुक्ति होते ही लैब चालू हो जाएगा। अब तक कोरोना की जाँच के लिए आरपीसीआर का सैम्पल बीएचयू भेजा जाता है। जहाँ से रिपोर्ट आने में 48 से 72 घंटे का समय लग जाता है। आरटी पीसीआर लैब शुरू होने से 24 घंटे के अंदर ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र।
।