फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to six officials including three DFOs

Sonebhadra News: तीन डीएफओ सहित छह अधिकारियों को नोटिस

Fri, 15 Nov 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Notice to six officials including three DFOs
सोनभद्र। मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की डीएम ने बृहस्पतिवार को सीएम डैश बोर्ड से समीक्षा की। सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रेणुकूट, ओबरा, कैमूर वन्य जीव बिहार के डीएफओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, भूगर्भ वैज्ञानिक, उप श्रमायुक्त पिपरी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने समीक्षा में अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें। इसमें लापरवही बरतने वाले अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया जाय। खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं। जनपद स्तरीय अधिकारी इसका निरीक्षण भी करते रहें। जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में वृद्धा, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व आयुषमान कार्ड से संबंधित कैंप भी आयोजित किया गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढामुक्त सड़कों की सूची का सत्यापन जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराने को कहा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ शेषनाथ चौहान, एडीएम रोहित यादव, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा में 134 स्काउट-गाइड ने लिया हिस्सा
सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में भारत स्काउट और गाइड बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मिर्जापुर मंडल के एसओसी राजेश कुमार प्रजापति के निर्देशन में प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने परीक्षा संपन्न कराई। इसमें 134 स्काउट और गाइड ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सुनील कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा सहायक के रूप में डॉ. मंजू सिंह, विनीत कुमार, महेश चंद, उपेंद्र प्रताप सिंह, फूल सिंह, राजेश उपाध्याय आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed