फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine candidates on four posts of District Planning Committee

Sonebhadra News: जिला योजना समिति के चार पदों पर नौ उम्मीदवार

Sat, 17 Jun 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates on four posts of District Planning Committee
सोनभद्र। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन हुआ। निकायों के लिए निर्धारित चार सीटों पर कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम वापसी के बाद जरूरत के अनुसार मतदान 25 जून को होगा।
विज्ञापन

जिले के 144 वार्डों में निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना के लिए चार प्रतिनिधि चुने जाने हैं। शनिवार को इसके लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन हुआ। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में सदस्य के अनारक्षित पद के लिए घोरावल से दीपक कुमार, पिपरी से प्रदीप कुमार और राबर्ट्सगंज नगर पालिका से मनोज कुमार ने नामांकन किया। महिलाओं के लिए आरक्षित पद पर रेणुकूट की अंजना सिंह व राबर्ट्सगंज नगर पालिका की गायत्री ने पर्चा भरा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सदस्य पद पर पिपरी की पूनम देवी व चुर्क से रुपेश कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित पद पर राबर्ट्सगंज की सभासद नेहा सोनी व पिपरी की शिखा वर्मा ने नामांकन कराया। सहायक चुनाव अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी के बाद जरूरत पड़ने पर 25 जून को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed