फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Naxalites detonated by declaration of captive, force alert

नक्सलियों के बंदी के एलान से मचा हड़कंप, फोर्स सतर्क

Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Naxalites detonated by declaration of captive, force alert
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार के गया में धमकी भरा नक्सली पोस्टर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है। नक्सली संगठन ने इमामगंज थाना क्षेत्र स्टेट हाइवे के किनारे पुल और यात्री शेड में पोस्टर चिपकाकर बरहा जंगल में कोबरा के साथ हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया है। एक नक्सली संगठन की ओर से मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के खिलाफ 24-25 मार्च को दक्षिण बिहार और झारखंड में बंदी का एलान किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। दोनों राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है । पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया में नक्सली पोस्टर मिला है। उक्त पोस्टर को चिपकाकर बरहा जंगल में साजिश के तहत नक्सलियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रतिबंधित एक नक्सली संगठन ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के खिलाफ 24-25 मार्च को दक्षिण बिहार और पश्चिमी झारखंड में बंद का ऐलान किया है। 16 मार्च को गया जिले के डुमरिया के मोनवार गांव के जंगल में कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़ में कथित चार नक्सली मारे गए थे। मौके से नक्सलियों के कब्जे से 3 एके 47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई थी। साथियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने बंदी का ऐलान का किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बिहार और झारखंड पुलिस अलर्ट हो गई है और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है। ऐसे में पूर्व की भांति बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह न लेने पाएं, इसको लेकर जिले की पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी के निर्देश पर नक्सल इलाकों के सभी थाने की फोर्स सतर्क हो गई है। नगवा, गंगवा, डूमरडीहा, झारोकला, रानीताला, बिहार समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने सघन कांबिग की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे मे पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed