फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagar Panchayat issued tender, Transport Corporation raised objection

Sonebhadra News: नगर पंचायत ने निकाला टेंडर परिवहन निगम ने जताई आपत्ति

Sun, 24 Aug 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat issued tender, Transport Corporation raised objection
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क में पुराने बस स्टैंड की जमीन पर फिर रार मच गई है। नगर पंचायत की ओर से भूमि पर विकास कार्य प्रस्तावित कर टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन

वहीं, परिवहन निगम ने जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते हुए विरोध जताया है। रोडवेज कर्मचारी संघ ने इसे असंवैधानिक करार दिया।
नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से चुर्क स्थित रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर 12 जुलाई को विभिन्न कार्यों के लिए ई-टेंडर निकाला गया है।
इस भूमि पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स, डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री संजय कुमार ने इस पर विरोध जताते हुए बताया कि इस भूमि पर वर्ष 1961 से परिवहन निगम का बस स्टेशन संचालित है। भूमि पर जनपद न्यायालय सोनभद्र में सिविल जज जूनियर डिविजन के न्यायालय में वाद लंबित हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में इस भूमि पर किसी तरह का कार्य कराने का औचित्य नहीं हैं। संघ के शाखा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में चुर्क में पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हो रहा है। बड़ी संख्या में यहां से यात्री निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित को ध्यान में रखते हुए बस स्टेशन की जमीन पर बस स्टेशन का ही निर्माण कार्य कराया जाना उचित होगा।
वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि जमीन पर जनहित के मद्देनजर यह विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। करीब दस साल से यहां से बसों का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed