फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mystery deepens over woman's death; viscera preserved

Sonebhadra News: महिला की मौत का रहस्य गहराया, विसरा सुरक्षित

Sat, 19 Sep 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mystery deepens over woman's death; viscera preserved
सोनभद्र। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र की एक महिला की मौत का मामला रहस्यमय बना हुआ है। अचानक बीमार पड़ने और उपचार के दौरान छह दिन बाद हुई मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों का कहना है कि मौत के पीछे राजगढ़ क्षेत्र में हुई कोई बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन वे घटना के बारे में खुलकर बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह निवासी सोनिया (35) को गंभीर हालत में 12 सितंबर को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय महिला के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में संक्रमण की स्थिति थी। परिवार वाले भी बीमारी के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। शुक्रवार दोपहर में महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर राजगढ़ पुलिस हरकत में आई और रॉबर्ट्सगंज पुलिस से संपर्क साधा। शव का पोस्टमार्टम लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। इसके कारण, मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed