फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Muslims raised slogans of Pakistan Murdabad burnt posters and threw shoes and slippers

UP: मुस्लिमों ने लगाया पाकिस्तान मूर्दाबाद का नारा, पोस्टर जला मारे जूते-चप्पल; बोले- हम सरकार के साथ

Fri, 02 May 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 May 2025 05:41 PM IST
सार

Pahalgam Attack: शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब और चेहरा नहीं होता है। इस मामले में हम सरकार की कार्रवाई के साथ है। 

विज्ञापन
Muslims raised slogans of Pakistan Murdabad burnt posters and threw shoes and slippers
पाकिस्तान का विरोध जताते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद रॉबर्ट्सगंज जामा मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे लगाए। पोस्टर जलाकर उसे जूते-चप्पल से पीटकर अपना आक्रोश प्रकट किया।

विज्ञापन




प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिदायत उल्ला खान ने कहा कि भारत सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा और निर्णायक कदम उठाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं करने से पहले वह 100 बार सोचने को मजबूर हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हर मुसलमान इस कायराना और निंदनीय हमले से आहत है और वह अपने देश के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। जब भी सरकार को जरूरत हो, हिंदुस्तान के मुसलमान पाकिस्तानियों के घर में घुसकर जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सब भारत के सच्चे नागरिक हैं और देश की सुरक्षा व सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में इमरान बक्शी, गुलाम यासीन, शकील अहमद, आजान खान, अफजल खान, सुहेल अहमद, शाकिर अली, तारिक खान, बच्चा भाई, रशीद अंसारी, इमरान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed