फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Municipality will be beautified with Rs 15 crore

Sonebhadra News: 15 करोड़ रुपये से होगा नगर पालिका का सुंदरीकरण

Fri, 03 Jan 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Municipality will be beautified with Rs 15 crore
सोनभद्र। आदर्श नगर पालिका सोनभद्र के सुंदरीकरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस धनराशि से नगर के प्रमुख मार्गों पर कार्य कराए जाएंगी। इसकी रुपरेखा बनाने में पालिका प्रशासन जुट गया है। दावा किया जा रहा है कि इन कार्यों से नगर की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। नगर पालिका की ओर से कुल 15 करोड़ रुपये के 10 कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसमें फ्लाईओवर के नीच धर्मशाला चौक से चंडी तिराहे तक उत्तर दिशा और बढ़ौली चौराहा होते हुए आगे तक सुंदरीकरण कार्य पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा छपका लोढ़ी महाल वार्ड नंबर दो में भिलाही बांध के पास दो करोड़ रुपये से पार्क का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। बढ़ौली चौक से सिविल लाइंस होते हुए महिला थाना रोड के सुंदरीकरण पर डेढ़ करोड़ और हर्षनगर वार्ड में एक करोड़ से चाचा नेहरू पार्क का सुंदरीकरण शामिल है। वार्ड नौ जोगियावीर तालाब के संरक्षण और कायाकल्प के लिए ढाई करोड़ से काम कराया जाएगा। जबकि बढ़ौली चौक से मुख्य बाजार होते हुए चंडी तिराहे दो करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। विंध्य कन्या महाविद्यालय के पास स्थित पार्क का सुंदरीकरण और अकड़हवा तालाब के संरक्षण, बाल उद्यान का सुंदरीकरण भी होना है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि कुल 15 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed