फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP wrote letter to build underpass

Sonebhadra News: रेलवे अंडरपास बनाने के लिए सांसद ने लिखा पत्र

Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
MP wrote letter to build underpass
क्षेत्रीय सांसद पकौड़ी लाल कोल ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के समीप अंडर पास बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सांसद ने लिखे पत्र में कहा है कि गत दिनों त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी दी है। दोहरीकरण के पूर्व स्टेशन के समीप ग्रामीणों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक बनाया गया था, लेकिन दोहरीकरण के दौरान हटा दिया और अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों को आने जाने के लिए कई किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ता है और रास्ता भी सही नहीं है। अंडरपास न होने के कारण एंबुलेंस, डायल 112, स्कूल वाहन एवं मजदूर समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए स्टेशन के समीप खंभा संख्या 168/4 के पास अंडरपास बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed