फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother of five children fell in love with lover 10 years younger than her husband folded his hands

UP: 10 साल छोटे प्रेमी से पांच बच्चों की मां ने फरमाया इश्क, पति ने हाथ जोड़े; पत्नी बोली- सच्चा प्यार मिला है

Fri, 27 Jun 2025 09:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 09:55 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र की महिला ने चंदाैली में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ ही रहने का फैसला लिया है। उसके पांच बच्चे और पति मिन्नतें करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। खुद से 10 साल छोटे प्रेमी के लिए वह अपने परिवार को भी छोड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Mother of five children fell in love with lover 10 years younger than her husband folded his hands
10 साल छोटे प्रेमी के लिए पागल हुई महिला। - फोटो : Meta AI

विस्तार

Love Story: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर दस साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। पति और बच्चों ने काफी समझाया, लेकिन महिला पर कोई असर नहीं हुआ। वह बोली अब मुझे सच्चा प्यार मिला है।

विज्ञापन


महिला चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसे पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 14 साल है। बताते हैं कि छह माह से महिला मधुपुर के समीप एक गांव निवासी युवक के संपर्क में थी। युवक की उम्र करीब 23 वर्ष है। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने आ गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को बच्चे व पति अन्य परिजनों के साथ महिला को ढूंढते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी वह उनके साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। उनके बीच कहासुनी भी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। महिला का देवर इसी गांव में रहता है। देवर के घर आने-जाने के दौरान उसका गांव के युवक से संपर्क बढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में बिजली गिरने से बालक और युवक की मौत
म्योरपुर ब्लॉक के जोगेंद्रा ग्राम पंचायत के परसिधाई टोला निवासी कृष्णदेव (10) शुक्रवार की दोपहर पिता के साथ पेड़ के नीचे रस्सी बुन रहा था। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी। इससे कृष्णदेव बिजली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस शव को थाने ले आई। कृष्णदेव इकलौता बेटा था। उसकी चार बहने हैं। कृष्णदेव चौथे नंबर पर था। मां बेहाल है। पिता मनरेगा में मजदूरी कर घर चलाते हैं।

कनेटी गांव निवासी राज बहादुर पटेल (30) शुक्रवार को घर से करीब 200 मीटर दूर बेलन नदी के किनारे अपने खेत पर गया था। वहां वह खेत में मिर्च के पौधे लगा रहा था। मौसम खराब होने पर उसने परिजनों को घर भेज दिया। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। इस दाैरान बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिजन उसे वाराणसी लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। राज बहादुर माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसे एक बेटी है। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कनेटी गांव में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है।

नाबालिग के अपहरण पर चार पर केस
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के लापता होने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में एक व्यक्ति ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। उसे थिरु निवासी प्रमोद मौर्या बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। इसमें उसके पिता रामप्यारे और मां, भाई का हाथ रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पत्नी, पिता और भाई को लाठी से पीटा
राॅबर्टसगंज कोतवाली पुलिस ने महिला से मारपीट मामले में उसके पति पर केस दर्ज किया है। उरमौरा निवासी शहनाज बेगम ने बताया कि सुबह वह घर पर बैठी थी। वहां पति उसे अनावश्यक गाली देने लगा। गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारने पीटने लगा। जब उसने शोर गुल किया तो बीच बचाव करने पहुंचे देवर रियाजुद्दीन व ससुर समीउल्ला खान की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में शहजादे खां पर केस दर्ज किया है।

आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला और ऑटो चालक की पिटाई के मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। बनौरा निवासी साहिबा बानो ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलवाकर परिवार चलाती है। 17 जून की दोपहर उनके ऑटो पर सेहुआ गोदाम के पास दो औरतें सवार हुईं। उन्होंने ड्राइवर को बढौली चौराहे पर छोड़ने को कहा। ड्राइवर जब बढौली चौराहे पर ले आया तो दोनों महिलाएं गाली देने लगीं। उसी के विवाद को लेकर महिलाएं, इकराम और पांच अन्य लोगों ने उसे और ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पैसा नहीं मिलने पर प्लास्टर न लगाने का आरोप
दुद्धी सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक पैसा न मिलने पर हाथ में प्लास्टर न लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित वार्ड नंबर छह निवासी महेंद्र शर्मा ने कहा कि 20 दिन पहले हमारा दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। चिकित्सक ने आयुष्मान कार्ड पूछ कर कच्चा प्लास्टर कर आयुष्मान कार्ड से 3300 रुपये निकाले गए। दोबारा 10 दिन बाद पक्का प्लास्टर कराने गए महेंद्र शर्मा के हाथों में लगे कच्चे प्लास्टर को निकाल दिया। 

पक्के प्लास्टर के लिए रुपये मांगने लगे। पैसे न होने की दलील देने पर चिकित्सक ने पुराने प्लास्टर को ही लगाकर वापस भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed