फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MNREGA employees are angry as they have not received their honorarium for four months

Sonbhadra: चार महीने से नहीं मिला मानदेय, फूटा मनरेगा कर्मचारियों का गुस्सा, प्रदर्शन कर भुगतान की मांग रखी

Tue, 12 Nov 2024 05:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 05:59 PM IST
सार

 चार महीने से बकाया मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्टरेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। ऐसा न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

विज्ञापन
MNREGA employees are angry as they have not received their honorarium for four months
प्रदर्शन करते मांग रखते मनरेगा कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। इसके साथ ही समस्याओं के निदान की बात कही। जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी उन्हें मानदेय न मिल पाने से उत्सव का माहौल फीका रहा। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण उन्हें बच्चों की फीस, माता-पिता की दवा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन




आर्थिक तंगी के कारण मनरेगा कर्मचारी भूखमरी की स्थिति में आ गए हैं। कार्यालय आने-जाने में भी उन्हें कठिनाई हो रही है, जबकि कार्य को लेकर शासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि 2015 से कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन अभी तक यह राशि पूरी तरह से खातों में जमा नहीं की गई है। इससे दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों के परिवार को लाभ से वंचित रहना पड़ता है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलम बंद हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed