फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA had come to listen to Mann Ki Baat, villagers started narrating the plight of the road

Sonebhadra News: मन की बात सुनने आए थे विधायक जी, सड़क की व्यथा सुनाने लगे ग्रामीण

Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
MLA had come to listen to Mann Ki Baat, villagers started narrating the plight of the road
शाहगंज। घोरावल ब्लाक के ढूटेर गांव में स्थित पंचायत भवन पर रेडियो पर पीएम के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार मौर्य भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इस दाैरान ग्रामीण भी उनसे अपने मन की बात करने लगे। अपनी समस्या जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने सड़क बनवाने को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता आशीष सिंह पटेल, विनोद कुमार मौर्य, विजय आदि ग्रामीणों ने राबर्टसगंज-घोरावल मुख्य मार्ग से उत्तर चौरा महारानी वाले प्राकृतिक नाले के किनारे से जाने वाले सार्वजनिक रास्ते का निर्माण और इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की। कहा कि सरकारी रास्ता काफी संकरा होने के साथ ही गंदगी से भी पट गया है, इस कारण लोगों को अपने खेत और घर तक जाने में कठिनाई होती है। यही नहीं धार्मिक लिहाज से चौरा महारानी स्थल पर विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम भी होते हैं। इस दौरान भी पहुंचने में लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने उक्त सार्वजनिक रास्ते के निर्माण को अति आवश्यक बताया। इस मौके पर विजय चौहान, अनिल चौहान, हृदय नारायण दुबे, विमलेश कुमार, छविंद्र मौर्य, इंद्र कुमार, गोलू मौर्य, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed