घोरावल। भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में मंगलवार को एक दिवसीय मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं से अपराध के खिलाफ चुप्पी तोड़ने एवं खुलकर अपने विचार रखने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं से चुप्पी तोड़कर अपराध के खिलाफ बोलने की अपील की। बताया कि मिशन शक्ति प्रदेश भर में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बालिकाओं में आत्मनिर्भर होना सुरक्षा की भावना और सुरक्षात्मक परिवेश का निर्माण करना शासन की प्राथमिकता है। घोरावल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला हेल्प डेस्क के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी और साधना मिश्रा ने भी बालिकाओं को जागरूक किया। अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय ने किया।