फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State gave instructions to the officers in the meeting, complete the verification of forest rights lease soon

राज्यमंत्री ने बैठक में अफसरों को दिए निर्देश, वनाधिकार पट्टे का शीघ्र पूरा करें सत्यापन

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minister of State gave instructions to the officers in the meeting, complete the verification of forest rights lease soon
आदिवासी परिवारों को वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा देने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार की देर शाम राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। वन, प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अफसरों को समन्वय बनाकर सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसे शासन की प्राथमिकता बताते हुए यथाशीघ्र सभी प्रक्रियाएं पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी पात्रों को वनाधिकार अधिनियम के तहत लाभान्वित कराने पर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि इस वर्ग को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। वर्षों से वन क्षेत्र में निवास करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना से लाभान्वित करें। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एडीएम, एसडीएम व अन्य अफसरों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का रोस्टर बनाकर सत्यापन कार्य ग्राम स्तर पर कर लें। उन्होंने एसडीएम दुद्धी को निर्देशित किया कि सेल बनाकर इस कार्य के निस्तारण में तेजी लाएं। किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। बैठक में विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, मनमोहन मिश्र, एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed