{"_id":"ce0866fad9d3be6a9d77110b7513aeb7","slug":"mercury-rising-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ते ही पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ते ही पानी का संकट
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही जिले में पेयजल का संकट गहराने लगा है। राबर्ट्सगंज के उरमौरा में पानी के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। टैंकर से पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह लोग आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।
ग्राम प्रधान चिंता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत उरमौरा में अधिकांश हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। कुछ हैंडपंप पानी दे भी रहे हैं तो एक बाल्टी भरने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। यहां पानी का जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। लोगों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि पानी की समस्या दूर कराने के लिए दो बार सदर एसडीएम से गुहार भी लगाई जा चुकी है।
शिकायत पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि हरिजन बस्ती, बियार बस्ती, यादव बस्ती, नईबस्ती, सिनेमा हाल के पीछे, उरमौरा चढ़ाई, पंचायत भवन गली आदि में पेयजल की सबसे ज्यादा किल्लत है। प्रधान ने कहा कि अगर शीघ्र पेयजलापूर्ति समस्या से निजात नहीं दिलाई जाती तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में कैलाश, कलावती, रम्फा, रामविलास, गौरी, गुलाब, मनोज यादव, योगेश कुमार सिंह, मुन्नीलाल, अनीता आदि रहे।