फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   medical store seal, notice to seven

Sonebhadra News: मेडिकल स्टोर सील, सात को नोटिस

Mon, 07 Aug 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
medical store seal, notice to seven
सोनभद्र। जिले में मानक के विरुद्ध संचालित मेडिल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों के भीतर उन्होंने एक मेडिकल स्टोर को सीज किया है। वहीं एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा की खरीद बिक्री पर रोक लगाया है। सात मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर दस सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने चार और पांच अगस्त को जिले के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खलियारी स्थित अपना मेडिकल स्टोर बगैर पंजीकरण संचालित मिला। उसे सील कर दिया गया। दो दवाओं के सैंपल लेकर एक लाख की दवा भी जब्त की गई। खलियारी के साईंनाथ मेडिकल स्टोर से दवाओं के चार सैंपल लिए। केकराही के जनता जनरल मेडिकल स्टोर से चार सैंपल लिया। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में कुल दस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इसमें नियमों के उलंघन पर सात को नोटिस जारी की गई। इसके अलावा टीम ने धर्मशाला रोड स्थित निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन में दर्ज फार्मासिस्ट के उपस्थित नहीं था। जांच में पता चला कि वो डेढ़ साल से यहां नहीं है। स्टोर में एक्सपायरी बाक्स भी नहीं मिला। टीम ने अग्रिम आदेश तक मेडिकल स्टोर को दवाओं से क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचंल मंडल की ओर से नोटिस जारी कर केनरा बैंक के पास स्थित संबंधित हास्पिटल के मेडिकल स्टोर पर खरीद, बिक्री और भंडारण पर रोक का हवाला देते हुए जिले में दवाओं की आपूर्ति करने वाले सभी एजेंसियों और प्रतिष्ठानों को संबंधित मेडिकल स्टोर को किसी भी हाल में दवा की आपूर्ति न करने का निर्देश दिया है। वहीं आपूर्ति करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed