{"_id":"58236bb44f1c1b342fb39479","slug":"meals-took-the-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करके ग्रहण किया भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा करके ग्रहण किया भोजन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष का पूजन करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार को आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मान्यता है की आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से लोगों के पाप कट जाते हैं।
राबर्ट्सगंज स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर और हाइडिल मैदान के बगल में स्थित आंवला के वृक्ष के नीचे बुधवार की सुबह से ही लोग भोजन बनाने में जुटे रहे। सबसे पहले महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की। आंवला वृक्ष को कच्चा धागा बांधकर, घी, कपूर का दीपक जलाकर और धूपबत्ती, अगरबत्ती से विधिवत पूजा की। चतरा ब्लॉक के जैमोहरा गांव से हाइडिल मैदान पर पहुंचे पृथ्वीनाथ मिश्र, संजय मिश्र, महेश मिश्र, रवि मिश्र और आशा देवी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष के अक्षय नवमी तिथि पर आंवला वृक्ष की पूजा कर भोजन ग्रहण करने से सभी पाप कट जाते हैं और परिवार में अमन-चैन बना रहता है। राबर्ट्सगंज विकास नगर की रावती देवी, सुशीला, अंशु, अंकिता, अनुराधा, अनुपमा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष में आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन ग्रहण करने से सभी पाप कट जाते हैं।
राबर्ट्सगंज हर्ष नगर, न्यू कॉलोनी, ब्रम्हनगर, पूरब मोहाल, रेलवे क्रासिंग आदि जगहों से भारी संख्या में परिवार के लोगों ने आंवला वृक्ष के नीचे भोजन ग्रहण किया। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। मान्यता यह भी है कि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने के बाद उस दिन भोजन घर पर नहीं करना चाहिए।