फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Material recovery center will be set up in all bodies, garbage collection will be door-to-door

सभी निकायों में बनेंगे मैटेरियल रिकवरी सेंटर, डोर-टू-डोर होगा कूड़ा कलेक्शन

Sun, 27 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Material recovery center will be set up in all bodies, garbage collection will be door-to-door
राबर्ट्सगंज काशीराम आवास के समीप निर्माणाधीन कूडा पृथक्करण केंद्र। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायतों में कूड़ा पृथक्करण केंद्र (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) बनाए जाएंगे। सभी निकायों को 33.67-33.67 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। कुल 2.69 करोड़ की लागत से आठ निकायों में कूड़ा पृथक्करण केंद्र का निर्माण होना है। नगर पालिका परिषद की तरफ से रॉबर्ट्र्सगंज में कांशीराम आवास के पास एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए घोरावल, चुर्क, चोपन, रेणुकूट, पिपरी नगर पंचायत में भी कूड़ा पृथक्करण केंद्र का निर्माण करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नगरीय नीरज ने बताया कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। जल्द ही नगर पंचायत घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और चुर्क-गुरमा में भी स्थानीय नगर निकाय या किसी संस्था के माध्यम से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। सूखा कूड़ा पृथक्करण केंद्र में डंप किया जाएगा और वहां उसी दिन कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद उस सामान को रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाएगा। शेष सामान कूड़े के भाव बेचा जाएगा। इससे संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायतों को राजस्व प्राप्त होगा। वहीं कूड़े को संबंधित नगर निकाय के कूड़ा केंद्र भेज दिया जाएगा। बताया कि सोनभद्र नगर पालिका परिषद की तरफ से रॉबट्र्सगंज में कांशीराम आवास के पास 33.67 लाख की लागत से कूड़ा पृथक्करण केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
दुद्धी और ओबरा में हो रही जमीन की तलाश
सोनभद्र। डीपीएम नीरज ने बताया कि नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुरमा, चोपन, रेणुकूट, पिपरी कूड़ा पृथक्करण केंद्र (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। दुद्धी व ओबरा नगर पंचायत में जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही कूड़ा पृथक्करण केंद्र का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट:
शासन स्तर से जिले के प्रत्येक नगर निकायों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएम) के लिए 33.67 लाख की धनराशि भेजी गई है। रॉबर्ट्र्सगंज में कांशीराम आवास के पास मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शेडर मशीन क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है।-प्रदीप गिरि, ईओ-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।

-
कोट:
घोरावल नगर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। 31 मार्च तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।- चैतन्य कुमार तिवारी, ईओ-नगर पंचायत घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed