फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। साड़ी से बने फंदे पर शव लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना क्षेत्र के मालोघाट निवासी शिवांगी भास्कर (24) की शादी जून 2019 में मोरवा चटका बस्ती निवासी संजीव कुमार से हुई थी। इनका तीन वर्षीय एक पुत्र भी है।
विज्ञापन

ससुर लालचंद साकेत ने मोरवा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र संजीव शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से घर आया और खाना खाकर सो गया था। जब वह रात करीब 11 बजे कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी शिवांगी पंखे से लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शनिवार को शिवांगी के पिता त्रिभुवन राम भास्कर भी पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मोरवा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed