फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manipulate the market adulterated Khowa

बाजार मिलावटी खोवा से पटा

Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व के मद्देनजर मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों से मिलावटी खोवा की खेप पहुंचने लगी है। कई व्यापारी आलू, मैदा और आरारोट मिक्स कर नकली खोवा तैयार कर बेच रहे हैं। जबकि पिछले करीब एक वर्ष में 30-35 लोगों को मिलावटी खोवा के साथ पकड़ा जा चुका है। एडीएम कोर्ट के आदेश पर मिलावटखोरों से लाखों रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।   
विज्ञापन

त्योहार के समय मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। मुहूर्त के अनुसार 28 अक्तूबर को धनतेरस एवं 30 अक्तूबर को दीपावली पर्व है। दिवाली पर खोवे से निर्मित मिठाई की अत्याधिक खपत होती है। इस नाते अभी से कई दूकानदार मिर्जापुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों से खोवा का स्टाक मंगाकर रखने लगे है। क्योंकि जिले में खोवा का उत्पादन आवश्कतानुसार      नहीं होता।
विज्ञापन



मिलावटी खोवा के कारोबार पर रोक लगाने के लिए टीमें गठित तो हैं मगर यह लोग महज कागजी खानीपूर्ति ही करते हैं। वहीं जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा, शक्तिनगर, अनपरा, रेणुकूट, दुद्घी के कुछ दूकानदारों के बारे में शिकायत मिली है कि वे लोग खोवा में रारोट, आलू, मैदा और आटा मिला कर नकली तैयार कर रहे हैं। बताया कि एक अक्तूबर 2015 से एक अक्टूबर 2016 तक लगभग 35 दूकानों से खोवा का सैंपल लेकर जांच कराया गया तो नकली मिला। एडीएम कोर्ट के आदेश पर प्रत्येक दूकानदारों से लाखों रुपये जुर्माना जमाया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed