फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manbad entered the school and beat principal

मनबढ़ों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य को पीटा

Wed, 12 Oct 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Manbad entered the school and beat principal
सदर कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। विद्यालय में घुसकर प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में पुलिस ने घायल का उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बबुरी के प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि मंगलवार को स्कूल में काम कर रहे थे। उसी समय कुछ लोग स्कूल पहुंचे और लाठी डंडे से हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घायल शिक्षक का मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को चुर्क पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बबुरी समेत कई स्थानों पर छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed