फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maharaja Agrasen was the creator of egalitarian society

Sonebhadra News: समता मूलक समाज के निर्माता थे महाराजा अग्रसेन

Tue, 17 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen was the creator of egalitarian society
नगर के दीपनगर स्थित जैन साधना भवन में रविवार की देर शाम को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रतनलाल गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग सेवा और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। ज़िले के अधिकांश कस्बों में अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा धर्मशालाएं और मंदिर बनवाए गए हैं। कहा कि कुशल शासकों की कीर्ति किसी एक युग तक सीमित नहीं रहती। उनका लोक हितकारी चिंतन कालजयी होता है और युगों युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता है। ऐसे शासकों से न केवल जनता, बल्कि सभ्यता और संस्कृति भी समृद्ध और शक्तिशाली बनती है। ऐसे शासकों की दृष्टि में सर्वोपरि हित सत्ता का न होकर समाज एवं मानवता होता है। महाराजा अग्रसेन ऐसे ही महान शासक थे। विजय कानोडिया ने कहा कि अग्रवाल बंधु महाराजा की जयंती पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि समाज के लोग और एकजुट होकर समाज की भलाई एवं सेवा के कार्यों में लगें। विमल जालान ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ममता और समता मूलक समाज के निर्माता थे। उन्होंने सबसे पहले समाजवाद के सिद्धांतों की समाज में स्थापना की l उन्होंने समाज के लोगों से महाराजा के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन कुमार जैन, हर्ष अग्रवाल, धर्मराज जैन, आशीष अग्रवाल, चन्द्रभान अग्रवाल, विमल अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, महेश जालान, अशोक जैन, मनोज ज़ालान, राकेश जालान, अमित जैन, राजेश बंसल, प्रिंस जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed