फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lok Sabha Election 2024 Candidate nomination in Robertsganj

Lok Sabha Election: रॉबर्ट्सगंज में बसपा प्रत्याशी समेत चार ने किया नामांकन, विधानसभा के लिए एक पर्चा दाखिल

Fri, 10 May 2024 04:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:35 PM IST
सार

Lok Sabha Election: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ अपने नेता का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Candidate nomination in Robertsganj
नामांकन के दौरान प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बसपा से धनेश्वर गौतम जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे तो भाकपा समेत तीन अन्य दलों से उम्मीदवारों ने एक-एक सेट में पर्चा जमा किया। वहीं, दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन


सात मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में तीन दिनों तक पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को दोपहर में सबसे पहले रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भाकपा के अशोक कन्नौजिया नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह को एक सेट में नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद राष्ट्रीय समाज दल से प्रभु दयाल ने नामांकन पत्र जमा किया। दोपहर करीब दो बजे बसपा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम नामांकन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


पुसौली स्थित पार्टी कार्यालय के पास से उनका नामांकन जुलूस निकला। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष बी. सागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राम शिरोमणि ने एक सेट में नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दुद्धी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने चुनाव अधिकारी सुरेश राय के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed