फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lodhi villagers demonstrated for water

लोढ़ी में पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Sat, 20 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Lodhi villagers demonstrated for water
 गर्मी का आगाज होते ही पानी का संकट विकराल रूप धारण करने लगा है। शनिवार को लोढ़ी के ग्रामीणों ने जल निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। डीएम से अविलंब टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने की मांग की। ऐसा न होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि लोढ़ी गांव में डीएम से लेकर अन्य उच्चाधिकारी रहते हैं। इसके बावजूद जल निगम केे अधिकारी यहां के लोगों को पानी मुहैया नहीं कर रहे हैं, ऐसे में नक्सल और दुरुह क्षेत्रों के गांवों में पानी की आपूर्ति कैसे होती होगी? कहा कि  कई बार ग्रामीण जल निगम के अधिकारियों को टैंकरों से पानी आपूर्ति करने के लिए मांगपत्र दे चुके हैं। अविलंब टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जल निगम की होगी। राजेंद्र, शिव शंकर, जीरवंती, विजय, आदित्य, रवि, रामवृक्ष, रामलाल, अनीता, चंद्रावती, हरि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed