फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor 65 lakh hidden behind crates Lahori Jeera two arrested truck route from Haryana to Jharkhand

यूपी: लाहौरी जीरा की पेटियों के पीछे छिपाई थी 65 लाख की शराब, दो गिरफ्तार; हरियाणा से झारखंड जा रहा था ट्रक

Thu, 15 Oct 2026 09:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 15 Oct 2026 09:17 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लाहौरी जीरा की पेटियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 65 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रक हरियाणा से झारखंड जा रहा था। शराब की बोतलें केवल पंजाब में बिक्री के लिए मान्य थीं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Liquor 65 lakh hidden behind crates Lahori Jeera two arrested truck route from Haryana to Jharkhand
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात हरियाणा से झारखंड ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। ट्रक में लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के पीछे छिपाकर 625 पेटियों में 9588 शीशी शराब लदी थी। इसकी अनुमानित कीमत 65 रुपये बताई गई है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों को भी दबाेचने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बुधवार की रात नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और हिंदुआरी, चुर्क व लोढ़ी चौकी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से आगे चुर्क की तरफ सड़क किनारे मैदान में खड़े ट्रक की जांच की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

केबिन में बैठे दो व्यक्तियों ने अपना नाम नसीब चंद राजपूत और कृष्णपाल राजपूत बताया। उन्होंने ट्रक में लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक लदी होने की बात कही और इनवॉइस व ई-वे बिल दिखाए। दस्तावेजों में माल दिल्ली से झारखंड भेजे जाने का उल्लेख था, जबकि आरोपियों ने माल हरियाणा के पानीपत और पंचकूला से लादकर रांची ले जाने की बात बताई। कथनों और दस्तावेजों में अंतर मिलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के नीचे शराब छिपाकर रखी मिली। 

बोतलों पर 'केवल पंजाब में बिक्री के लिए' अंकित था। आरोपी शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नसीब चंद राजपूत (40) और कृष्णपाल राजपूत (38) के रूप में हुई है। 

पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस अब शराब की आपूर्ति के स्रोत, वाहन स्वामी की भूमिका और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

Liquor 65 lakh hidden behind crates Lahori Jeera two arrested truck route from Haryana to Jharkhand
इस ट्रक में छिपाई थी लाखों की शराब। - फोटो : संवाद

रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन की 9588 शीशी बरामद
सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल वाली 407 पेटियों में 4884 शीशी, 180 एमएल वाली 58 पेटियों में 2784 शीशी और रॉयल ग्रीन की 750 एमएल वाली 160 पेटियों में 1920 शीशी शामिल हैं। इसके अलावा लाहौरी जीरा की 1275 यूनिट, करीब 25 लाख रुपये कीमत का ट्रक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ट्रक, फोन समेत बरामद माल की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed