फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kabir showed a new path to the society: Ajit

कबीर ने दिखाया समाज को नया रास्ता: अजीत

Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kabir showed a new path to the society: Ajit
नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रविवार को संत कबीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हुई गोष्ठी में व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।अजीत रावत ने कहा कि कबीरदास भक्तिकाल के प्रमुख कवि थे। वह न सिर्फ एक संत थे, बल्कि एक विचारक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए कई रचनाएं की। समाज में फैले आडंबरों पर अपनी लेखनी के जरिए कुठाराघात किया। संत कबीरदास आजीवन समाज में फैली बुराइयों और अंधविश्वास की निंदा करते रहे। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की नई सीख दी है। संत कबीरदास ने अपने दोहों के जरिए लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया। साथ ही धर्म के कट्टरपंथ पर तीखा प्रहार किया था। इन्होंने समाज को सुधारने के लिए कई दोहे लिखे, जो सदियों बाद आज भी लोगों का सही मार्गदर्शन करते हैं। उनकी बातों पर अमल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस दौररन सभासद डॉ. दिनेश कुमार, राकेश कुमार, अजय रावत, संतोष कुमार, ध्रुवकांत द्विवेदी, अनुपम तिवारी, राहुल पासवान, शिवा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed