फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials will visit villages to inspect the drinking water supply situation.

Sonebhadra News: गांवों में जाकर अफसर जांचेंगे पेयजल आपूर्ति की स्थिति

Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officials will visit villages to inspect the drinking water supply situation.
सोनभद्र। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में हो रही पेयजल आपूर्ति का टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित गतिविधियों और जिले में चल रहीं विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अभियान के तहत विभिन्न विभागों और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को टीम गठित कर गांवों में स्थलीय जांच कराने को कहा। टीम यह सत्यापित करेगी कि योजना के तहत ग्रामीणों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल रहा है या नहीं। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं और विद्यालयों की अन्य व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि कुछ प्राथमिक विद्यालयों में भवन और कक्ष आदि के जरूरी कार्य जिला खनिज फाउंडेशन से कराने की प्रक्रिया चल रही है। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कमियां सामने आने पर उनका तत्काल निराकरण कराया जाए। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गोंड, एएसपी ऋषभ रुणवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed