फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Joint families will get land to build houses: Shivraj

संयुक्त परिवारों को आवास बनाने के लिए मिलेगी भूमि: शिवराज

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Joint families will get land to build houses: Shivraj
मध्य प्रदेश के चितरंगी में शासकीय जगरनाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में रुद्राक्ष का पौध रोपण करते - फोटो : SONBHADRA
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े संयुक्त परिवारों को आवास योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की है। सोमवार को मप्र के चितरंगी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भू-अधिकार योजना के तहत संयुक्त परिवार का सर्वे कराकर आवास बनाने के लिए अलग से आवासीय जमीन व 2006 से काबिज जिले के सभी गरीब व आदिवासी परिवार को कब्जे वाली जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सीएम ने पीएम आवास योजना के तहत आवास बना रहे हितग्राहियों को नि:शुल्क रेत उपलब्ध कराने का भी वादा किया।
विज्ञापन

सीएम ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चितरंगी-देवसर गौंड समूह जल प्रदाय, नल-जल व नवीन जल योजना के 1663 करोड़ 13 लाख रुपये के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी और लगभग 39 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क व कॉलेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आज मुख्यमंत्री हैं तो सिंगरौली जिले की वजह से हैं। जिले के विकास में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग बृजेंद्र सिंह यादव, सांसद रीति पाठक व चितरंगी विधायक अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए तहसील व सिविल न्यायालय की सौगात
शक्तिनगर। चितरंगी विधायक अमर सिंह ने दुधमनिया व बगदरा में दो तहसील, चितरंगी मुख्यालय में एक सिविल न्यायालय और स्टेडियम की मांग की। इसे मुख्यमंत्री ने त्वरित स्वीकृति दे दी। कहा कि दो नए तहसील व सिविल न्यायालय के प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारी जुट जाएं। इसके अलावा चितरंगी को एक मिनी स्टेडियम की भी सौगात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ सिंह स्मृति कॉलेज का लोकार्पण
शक्तिनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक व राज्य सभा सांसद रहे जगन्नाथ सिंह के नाम पर चितरंगी में निर्मित नवीन कॉलेज का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. जगन्नाथ सिंह ने पार्टी में विधायक से लेकर मंत्री के कई पदों पर रहकर चितरंगी की पहचान पूरे भारत में दिलाई। उनका सपना था कि इस आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक में एक कॉलेज हो।

मध्य प्रदेश के चितरंगी में शासकीय जगरनाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान का ?

मध्य प्रदेश के चितरंगी में शासकीय जगरनाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान का ?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed