Jharkhand Polls: झारखंड में मतदान को लेकर यूपी के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, वाहनों की चेकिंग जारी
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान बुधवार यानी कल होना है। इसे लेकर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड पर है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सकुशल मतदान कराने के लिए झारखंड से लगे यूपी के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोनभद्र के कोन, विंढमगंज और दुद्धी थाना क्षेत्रों में झारखंड बॉर्डर पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। हर आने-जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।
चेकिंग अभियान जारी
विंढमगंज थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान जारी है। इसमें तीन शिफ्ट में दरोगा, कांस्टेबल और पीएसी बल को तैनात किया गया है। अभियान का उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध वस्तु, मादक पदार्थ, पैसे या हथियार की आवाजाही को रोकना है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
छोटे-बड़े वाहनों की ली जा रही है तलाशी
इसी क्रम में झारखंड के गढ़वा जिले के बिलासपुर क्षेत्र में रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गढ़वा डीसी के निर्देशानुसार, सीमा पार से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।
जब्त हो चुकी है अवैध शराब की खेप
अब तक इस अभियान में दो बार अवैध शराब की खेप जब्त की जा चुकी है। चेकिंग अभियान में एएसआई सुदामा राम, दरोगा राजीव कुमार तिवारी, मनीष प्रजापति, उत्कर्ष यादव समेत कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.