फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Issues of roads, drinking water, and electricity dominated the village meeting

Sonebhadra News: ग्राम चौपाल में छाया रहा सड़क, पेयजल और बिजली का मुद्दा

Sun, 21 Jun 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Issues of roads, drinking water, and electricity dominated the village meeting
कोन में छात्राओं को साइकिल वितरण करते विधायक भूपेश चौबे।संवाद
कोन। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में शनिवार की शाम आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक भूपेश चौबे और विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में जमीन विवाद, पेयजल, नहर खोदाई समस्या, बिजली, हर घर नल योजना, सड़क की समस्या छाई रही। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्राम चौपाल शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर विधायक और आयुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा छात्राओं को साइकिल वितरित की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed