Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspect two mining areas every week

Sonebhadra News: हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों का करें निरीक्षण

Thu, 26 Dec 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Inspect two mining areas every week
सोनभद्र। ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की डीएम ने बृहस्पतिवार को बैठक ली। उन्होंने ज्येष्ठ खान अधिकारी को हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों का निरीक्षण करने और खनन स्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि नंबर प्लेट की विशेष रूप से जांच की जाए। नंबर प्लेट ठीक से न पाए जाने पर कार्रवाई करें। सुनिश्चित करें कि खनन पट्टा धारक निर्धारित क्षेत्र में ही खनन करें। अवैध खनन पर कार्रवाई करें। डीएम ने खनन क्षेत्र में रिक्त क्षेत्रों के नियमानुसार व्यवस्थापन की स्थिति, नए क्षेत्रों के चिह्नांकन की स्थिति, खनिजवार उत्पादन एवं राजस्व प्राप्ति की स्थिति, प्रवर्तन कार्य, अवैध खनन, अवैध परिवहन, भंडारण और खनन पट्टों के नियमानुसार संचालन की बाबत हुई कार्रवाई की समीक्षा की। डीएम ने ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किया कि खनन विभाग से संबंधित जो भी पत्रावलियां हों, उनका निस्तारण करें। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों से ही परिवहन कराया जाए। बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ राजेश्वर यादव, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर वसूली की समीक्षा की। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैंपल कलेक्शन व जांच में तेजी लाएं। बैठक में अनुपस्थित बिजली निगम के एक्सईएन रॉबर्ट्सगंज से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्टांप शुल्क की वसूली में नगर पंचायत घोरावल, रेणुकूट, पिपरी व दुद्धी की प्रगति धीमी हाेने पर डीएम ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बाट माप विभाग को भी कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा। वसूली का लक्ष्य पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों से वसूली करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed