फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent died due to drowning

Sonebhadra News: बंधी में डूबने से मासूम की मौत

Mon, 19 Jun 2023 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to drowning
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में बंधी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के कुड़पान निवासी सचिन (7) पुत्र रामप्रसाद अपनी मौसी के घर बरहपान में एक शादी में आया था। रविवार की दोपहर वह तीन बच्चों के साथ खेलते हुए घर से करीब 150 मीटर दूर एक बंधी में नहाने चला गया। नहाते समय सचिन गहरे पानी में डूब गया। साथ में गए दो बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीण और परिजन बंधी के पास पहुंचे तो सचिन का शव मिला। मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि बीते दस जून को सचिन के मौसी की शादी में परिवार के सभी लोग आए हुए थे। गर्मी की छुट्टियों में शादी के बाद भी अपने नाना-मामा के घर रुक गए थे। मृतक की तीन बहनें और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed