{"_id":"6570a68d25736eea760a2cc6","slug":"innocent-child-dies-during-treatment-family-uproar-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6692-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उपचार के दौरान मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उपचार के दौरान मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी गांव में क्लीनिक में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। दो दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन उसका उपचार करा रहे थे। मौत के बाद कथित चिकित्सक क्लीनिक बंदकर फरार हो गया। परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस को तहरीर भी दी है।
इंजानी गांव निवासी रामप्रताप की बेटी माही (2) को सोमवार से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। परिजन गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले से उपचार करा रहे थे। परिजनों के मुताबिक कथित चिकित्सक दवा के साथ इंजेक्शन भी लगाया, बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को फिर तबीयत बिगड़ने पर परिजन क्लीनिक पर आए।
मासूम को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद मासूम की तबीयत और बिगड़ गई। जब वापस क्लीनिक पर आए तो बच्चे की नब्ज देखने के बाद कथित चिकित्सक चकमा देकर फरार हो गया। मासूम का शव लेकर परिजनों ने हंगामाा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कथित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई होगी।