फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the entrance exam of B.Ed, there will be two examiners for every 20 candidates

Sonebhadra News: बीएड की प्रवेश परीक्षा में 20 अभ्यर्थियों पर होंगे दो-दो परीक्षक

Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
In the entrance exam of B.Ed, there will be two examiners for every 20 candidates
साेनभद्र। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक जून को जिले में तीन केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 1236 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा पर सीधी नजर रखेगा। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक 20 विद्यार्थी पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी करा रहा है। कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही है। जिले में चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 450-450 अभ्यर्थी हैं। एक केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में है। यहां 336 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ और दोपहर दो बजे से होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। गेट पर गहन तलाशी, बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की केंद्रों पर ड्यूटी रहेगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षकों व केंद्र प्रभारियों की बैठक भी रखी गई है।
विज्ञापन

---
जिले में तीन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होनी है। इन केंद्रों पर 1236 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों के अलावा 45 राजकीय शिक्षकों को अतिरिक्त परीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। डीएम की ओर से प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यूनिवर्सिटी सीधे भी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहा है। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed