{"_id":"5f57c75d8ebc3e3684139583","slug":"illegal-mining-in-lease-case-effigy-burnt-in-protest-sonbhadra-news-vns546133637","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली खनन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाकर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली खनन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाकर फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की कई खदानों में लीज की आंड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शास्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कान्वेंट तिराहे पर प्रदर्शन किया और खान अधिकारी का पुतला फूंका। उधर, अवैध खनन की एक अन्य शिकायत पर खान विभाग की टीम ने रासपहरी खनन क्षेत्र में जांच की।
शास्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने बताया कि ओबरा डाला क्षेत्र की कई खदानों में पट्टा धारक बड़े पैमाने पर लीज की आंड़ में अवैध खनन कर राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। इससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। पुतला जलाने वालों में दिनेश गुप्ता, सूर्या पटेल, जहाजी खान, शैलेश नायर, काजू खान आदि लोग मौजूद रहे। उधर, ओबरा-बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत को लेकर बीते 25 अगस्त को भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने खनन अधिकारी से राज पहाड़ी स्थित ईटेंडरिंग खदान में अवैध खनन की शिकायत की थी। इसको लेकर खनन सर्वेयर संतोष पाल ने मौके पर पहुंच खनन स्थल के सीमांकन की जीपीएस के माध्यम से जांच पड़ताल की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, तीर्थराज शुक्ला, महेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र जायसवाल, खनन विभाग से लक्ष्मीकांत यादव आदि मौजूद रहे।