फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you pay now, you will not get the benefit of discount on dues.

Sonebhadra News: अब चुके तो बकाये पर नहीं मिलेगा छूट का लाभ

Sun, 14 Jan 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
If you pay now, you will not get the benefit of discount on dues.
सोनभद्र। शासन की तरफ से बिजली के बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई है। बकायेदारों के पास अब सिर्फ दो दिन का मौका है। बकाया बिल जमा करके छूट का लाभ ले सकते हैं। अब चूके तो बकाएदारों पर विभाग सख्ती करेगा। बिजली कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन

ओटीएस के तहत अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए विभाग की तरफ से काउंटर बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है। राबर्ट्सगंज और पिपरी डिविजन में करीब ढाई लाख उपभोक्ता हैं, जो एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए 16 जनवरी तक बिजली विभाग की तरफ से विशेष कैंप लगाया जा रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी बिजली विभाग के कैश काउंटर खुले रहे। राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड अंतर्गत 1.48 लाख उपभोक्ता हैं। इसके सापेक्ष अब तक सिर्फ 27170 उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस के तहत पंजीकरण कराते हुए बकाया बिल जमा किया है। अब तक कुल 20 करोड़ 21 लाख रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है। इसी तरह पिपरी विद्युत वितरण खंड में 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की तरफ से बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लिया गया है। हालांकि अभी बड़ी संख्या में उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं किए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है।
विज्ञापन

-----
पांच कैश काउंटर खोले गए
ओटीएस स्कीम के तहत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाए इसके लिए राबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय में पांच कैश काउंटर खोले गए हैं। पहले दो कैश (शहरी एवं ग्रामीण) काउंटर पर ही बिजली बिल जमा होता था। इससे बकाया बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं को बहुत समय तक लाइन में खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिजली गुल होने पर काम नहीं होगा बाधित
राबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय में बिजली गुल होने पर काम प्रभावित नहीं होगा। विभाग की तरफ से बिजली के विकल्प के रूप में किराये पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। बिजली गुल होने की स्थिति में जनरेटर चलाकर काम किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के साथ ही उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

----
वर्जन::
ओटीएस स्कीम के तहत 16 जनवरी तक उपभोक्ता बकाया बिल जमा करके छूट का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में दिक्कत न हो, इसके लिए कार्यालय में पांच कैश काउंटर खोले गए हैं। जनरेटर की व्यवस्था की गई है। इससे अब बिजली गुल होने पर काम बाधित नहीं होगा। - अखिलेश कुमार चौधरी, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed